हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 February 2023

शिक्षामित्र ने एमडीएम खाते से हड़पे एक लाख सात हजार , मुकदमा दर्ज


लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षा मित्र ने एमडीएम और विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर गबन कर लिया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक की तहरीर पर थाना खीरी पुलिस ने शिक्षा मित्र समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


थाना खीरी के गांव कटकुसमा स्थित प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम और विद्यालय प्रबंधन समिति का खाता इंडियन बैंक शाखा नकहा में है। इन दोनों खातों का संचालन प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखविंदर सिद्धार्थ कर रही हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखविंदर सिद्धार्थ के मुताबिक सात दिसंबर 22 को पूर्व ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ला ने जानकारी दी कि शिक्षामित्र राजेश कुमार ने खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना बीएसए और बीईओ को दी। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षामित्र को नोटिस जारी करते हुए मामले की जांच की। एमडीएम और सीएमएस खाते का विवरण बैंक से प्राप्त किया तो पता चला कि शिक्षा मित्र ने सीएमएस खाते से एक लाख छह हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। नोटिस मिलने के बाद उसने नौ दिसंबर को खाते में एक लाख पांच हजार पांच सौ रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। जांच में पाया गया कि शिक्षा मित्र ने विभिन्न तारीखों में धोखाधड़ी कर एमडीएम खाते से कुल ट्रांसफर किए गए 3,15,765 रुपये में से 2,08,514 रुपये खाते में दोबारा जमा किया है। लेकिन 1,07,251 रुपये अभी तक जमा नहीं किए हैं। इसके अलावा एसएमसी खाते से संतोष शुक्ला नाम के व्यक्ति ने भी 10 रुपये ऑनलाइन निकाले हैं। बीएसए के आदेश पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखविंदर सिद्धार्थ ने शिक्षा मित्र राजेश कुमार और संतोष कुमार शुक्ला पता अज्ञात के खिलाफ थाना खीरी पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more