हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2023

यूपी के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा 20 से परीक्षा शुरू



शाहजहांपुर

जनपद के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियो में कराई जाएगी, प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा द्वितीय पाली में साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

जनपद के 2720 विद्यालयों के करीब चार लाख आठ हजार बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। बीएसए कुमार गौरव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कराने के निर्देश दिया है। बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि बच्चों कि परीक्षा होने के बाद शिक्षकों को 26 से 30 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन करने के साथ ही परिणाम तैयार कराना होगा। 31 मार्च को स्कूलों में परीक्षाफल की घोषणा होगी और बच्चों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more