हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2023

आप सहायक अध्यापक हैं, बीएसए बने तो क्या सुधार करेंगे: साथ ही PCS इंटरव्यू में ये सवाल भी पूछे गए


प्रयागराज, आप सहायक अध्यापक हैं और अगर पीसीएस- 2022 में बीएसए के पद पर चयनित होते हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में क्या सुधार करेंगे। यह सवाल बुधवार को पीसीएस के इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से पूछा गया जो शाहजहांपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।

अभ्यर्थी से पूछा गया, जी-20 सम्मेलन से उत्तर प्रदेश को क्या फायदा होगा इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार रोज नए सवाल पूछे जा रहे हैं। सवालों में दोहराव बहुत कम है। ऐसे में आगामी इंटरव्यू में शामिल होने से पहले जो अभ्यर्थी रोज यूपीपीएससी के गेट के बाहर इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों से बात करके सवालों का ट्रेंड जानने की कोशिश करते हैं, वे भी उलझ गए हैं।

ज्यादातर सवाल इस तरह के हैं, जिनके माध्यम से समाज के प्रति अभ्यर्थियों का नजरिया पता चल सके और यह परखा जा सके कि चयन के बाद अफसर बनने पर ये अभ्यर्थी समाज के लिए कितने उपयोगी साबित होंगे। एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि क्या बिहार की तरह यूपी में भी शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा देनी चाहिए? इससे बिहार की महिलाओं को क्या फायदे हुए हैं? एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन इतना अच्छा क्यों है? अभ्यर्थी का वैकल्पिक विषय इतिहास था, सो विषय से संबंधिक एक अन्य सवाल किया गया कि इतिहास की कोई ऐसी घटना बताएं, जिससे बड़ा परिवर्तन हुआ और आप मानते हैं कि वह परिवर्तन नहीं होना चाहिए था एक अभ्यर्थी से कहा गया कि गांधी और आंबेडकर के बीच तुलना कीजिए.

ये सवाल भी पूछे गए

■ सम्राट अशोक की महान कहा जाता है। अशोक की नीतियां वर्तमान में कैसे प्रासंगिक हैं

■ हिंडनवर्ग रिपोर्ट से वैश्विक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा

■ विश्व स्तर पर नए-नए संगठन लगातार बन रहे हैं, ऐसा क्यों

■ समाज में डॉ. आंबेडकर की क्या भूमिका है।

■ ओडीओपी को बेहतर कैसे बनाएंगे

■ एफटीए को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच बातचीत चल रही है। एफटीए क्या होता है।

■ भारत में बिस्मार्क किसे कहा जाता है।

■ पूरी दुनिया में कितने देश हैं

• ए-1, ए-2 मिल्क में कौन सा अच्छा है। भारत में गायों के पांच प्रजातियों के नाम बताइए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more