हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2023

इंतजार खत्म, परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के जल्द होंगे तबादले

मैनपुरी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। शिक्षक लंबे समय से अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। 28 अप्रैल से यह प्रक्रिया शुरू होगी और 27 जून तक शिक्षक कार्य मुक्त होने के बाद नियुक्ति भी हासिल कर लेंगे। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।



मैनपुरी जनपद के 1900 से अधिक स्कूलों में पांच हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं तैनात हैं। ट्रांसफर, समायोजन के लिए जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को विशेष सचिव विजय किरन आनंद ने यह प्रक्रिया शुरू करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को दिशा निर्देश जारी किए तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को इस संबंध में निर्देशित कर दिया। जारी किए गए कार्यक्रम के तहत 28 अप्रैल से एनआईसी अपने पोर्टल को लाइव करेगा।

8 मई तक त्रुटियां दूर कराएंगे शिक्षक

कार्यक्रम के तहत1 मई से 8 मई के बीच मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों की शिक्षक शिक्षिकाएं आपत्ति दाखिल करेंगे। 16 मई तक बीएसए इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। इसके बाद एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के जरिए संबंधित शिक्षक, शिक्षिकाओं का समायोजन और ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 22 मई तक पोर्टल पर शिक्षकों की स्थिति जारी होगी। 23 मई तक शिक्षक ऑनलाइन स्कूल का विकल्प भरेंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more