23 March 2023

पुलिस विभाग में ड्यूटी पर बने रहेंगे 25 हजार होमगार्ड


लखनऊ,। पुलिस विभाग में ड्यूटी दे रहे 25 हजार होमगार्ड्स स्वयं सेवकों की सेवाएं अगले वर्ष तक बनी रहेंगी। प्रदेश की शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन में उनकी भूमिका को देखते हुए गृह विभाग ने एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए फिर से अनुमति प्रदान कर दी है।


प्रदेश के जेल एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया है कि प्रदेश में सिपाहियों की रिक्तियों के सापेक्ष गृह विभाग उनके स्थान पर होमगार्ड्स की सेवाएं लेता है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर फिलहाल 25 हजार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पुलिस विभाग में सिपाहियों की मौजूदा रिक्तियों के सापेक्ष शांति एवं कानून-व्यवस्था में सहयोग के लिए नियोजित किया गया है। उनकी सेवाएं 31 मार्च 2023 तक थीं। अब शासन ने उन्हें 31 मार्च 2024 तक ड्यूटी पर बनाए रखने का फैसला किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more