23 March 2023

एडेड कालेजों में 2707 प्रधानाचार्यों की भर्ती जल्द


लखनऊ, प्रदेश में एडेड इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों के लम्बे समय से रिक्त चल रहे करीब 2707 पद शीघ्र भरे जाएंगे। राज्य सरकार खाली पड़े इन पदों को भरने के लिए इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने जा रही है। अधियाचन प्राप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से चयन-नियुक्ति की कवायद शुरू होगी। फिलहाल प्रधानाचार्य विहीन ये विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं।


प्रदेश के एडेड इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य का पद सीधी भर्ती का है। 2013 में विज्ञापन निकला जिसका परिणाम 2022 में निकला और 580 प्रधानाचार्यों की भर्ती की गई। इस नियुक्ति प्रक्रिया पर तमाम उंगलियां उठी और कई शिक्षक इस परिणाम के विरुद्ध कोर्ट गए। कोर्ट ने समान मौका दिए जाने के आधार पर भर्ती निरस्त कर दी और नए सिरे से आवेदन के आदेश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more