23 March 2023

शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती को लेकर बीटीसी अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


प्राइमरी स्कूलों में खाली शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को बीटीसी पास अभ्यर्थियों ने लखनऊ के निशातगंज स्थित निदेशालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन निकाल कर भर्ती शुरू करे। धरने पर बैठे अभ्यर्थी नारेबाजी कर नया विज्ञापन निकालने की मांग तेज की।


अभ्यर्थियों का कहना है कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में प्रदेश में शिक्षकों के पौने दो लाख पद खाली हैं। हर साल करीब 10 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही है। बीटीसी पास अभ्यर्थी बेरोजगार होकर घूम रहे हैं जबकि पद खाली पड़े हैं। प्रदेश भर से आए बीटीसी पास अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार नई भर्ती का विज्ञापन निकाल कर बेरोजगार बीटीसी अभ्यर्थियों को रोजगार दे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more