हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 March 2023

खुलेंगे 85 नए स्कूल, शिक्षकों के 1315 पद बढ़ेंगे


एक अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 85 नए राजकीय स्कूल खुलेंगे। इन स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजित करने के लिए अपर निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत 53 राजकीय इंटर कॉलेज, एक पंडित दीन दयाल मॉडल इंटर कॉलेज, प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजना के तहत निर्मित 18 राजकीय इंटर कॉलेज और 13 राजकीय हाईस्कूल खोले जा रहे हैं। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होती तब तक दूसरे स्कूलों से शिक्षकों को संबद्ध करके कक्षाएं संचालित की जाएंगी।



शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को राजकीय हाईस्कूल में दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी, जबकि इंटर कॉलेजों में दो प्रवक्ता, दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी को संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिषदीय, सहायता प्राप्त व अन्य विद्यालयों और अभिभावकों से संपर्क कर इन स्कूलों में बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित कराने को कहा है।

पीलीभीत में खुलेंगे सर्वाधिक छह स्कूल नए सत्र से पीलीभीत में सर्वाधिक छह राजकीय स्कूल खुलेंगे। संतकबीर नगर में पांच, बदायूं में चार, गाजियाबाद, बलिया, देवरिया, रायबरेली, लखीमपुर खीरी व रामपुर में तीन-तीन स्कूल खोले जाएंगे। प्रयागराज व प्रतापगढ़ में एक-एक स्कूल खुलेंगे।

शिक्षकों के कुल 1315 पद बढ़ेंगे

इन 85 स्कूलों में शिक्षकों के कुल 1315 पद सृजित होंगे। 13 हाईस्कूलों में सात सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के हिसाब से 91 जबकि 72 इंटर कॉलेजों में दस प्रवक्ता और सात सहायक अध्यापक यानि कुल 17 शिक्षकों के हिसाब से 1224 कुल 1315 पद सृजित होंगे। वर्तमान में 22 से अधिक राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 9463 व सहायक अध्यापक के 19300 पद सृजित हैं।

● पद सृजन होने तक दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को करेंगे संबद्ध

● प्रयागराज और प्रतापगढ़ में एक-एक स्कूल खुलेंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more