UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 March 2023

कमीशन मांगने का बीईओ का आडियो वायरल


 

 सिद्धार्थनगर : जनपद में तैनात एक खंड शिक्षाधिकारी का घूस मांगते आडियो वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में वह एक शिक्षक से कंपोजिट ग्रांट के तहत मिले धन में 10 प्रतिशत कमीशन देने को कह रहे हैं। जबकि शिक्षक कह रहा है कि वैसे भी कम बजट मिला है। इतने में विद्यालय में कराए गए कार्य का भुगतान भी नहीं हो पाएगा।



इसके जवाब में बीईओ ने कहा कि यदि किसी को मात्र 25 हजार रुपये ही मिला होगा तो भी उसे ढाई हजार रुपये देना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी अक्सर सामाने आती है। इसके पूर्व एक खंड शिक्षाधिकारी पर बीआरसी कर्मियों एवं शिक्षकों पर अभद्रता के साथ बातचीत की शिकायत बीएसए तक पहुंची थी। जांच के बाद उन्हें तैनाती स्थल से हटा दिया गया था।




आडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी:- देवेंद्र कुमार पांडेय, वीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more