हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 March 2023

सीडीओ ने छात्रों से पढ़वाई हिंदी और हल कराए सवाल


बरेली,मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने शुक्रवार को भदपुरा ब्लाक के अल्हैया के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से हिंदी पढ़वाई और ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल हल कराए। बच्चों की ओर से सवाल को सही तरीके से हल करने पर उनका उत्साहवर्धन किया।














सीडीओ ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, जिससे उनका तेजी से शैक्षिक विकास हो सके। मिड- डे-मील में मिलने वाले भोजन और विद्यालय में बच्चों के अलावा शिक्षकों की उपस्थिति भी जांची।
उन्होंने शिक्षकों को कक्षाओं में ग्रीन बोर्ड लगाने और छात्रों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 10 शिकायतों को मौके पर निस्तारण करने के साथ ही संबंधित अधिकारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक डा. एमपी आर्य के साथ उद्घाटन किया। प्रधानों से स्कूलों के आसपास सफाई व्यवस्था पर जोर देने की बात कही.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more