हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 March 2023

बीएसए ने चेतावनी देते हुए कार्रवाई को लिया वापस


पीलीभीत,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने चार परिषदीय स्कूलों के स्टाफ पर की गई कार्रवाई को चेतावनी के साथ वापस ले लिया है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बुलावा टोली बनाकर अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।


17 फरवरी को मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर, अमरिया ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिंडारा, कंपोजिट विद्यालय गिधौर और प्राथमिक विद्यालय पकड़िया विजयपुर का बीएसए ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में निपुण छात्रों की संख्या न्यून, उपस्थित छात्रों की संख्या काफी कम और डीबीटी कार्य पूरा न होना पाया गया था। इस पर स्कूल में कार्यरत सभी स्टाफ का वेतन, मानदेय रोकने के आदेश किए गए थे। बीएसए ने आगामी त्योहार को देखते हुए विद्यालयों पर की गई कार्रवाई को समाप्त करते हुए कठोर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न की जाए। स्कूलों के प्रधानाध्यापक बुलावा टोली बनाकर अभिभावकों से संपर्क करें। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में काम किया जाए। छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more