29 March 2023

प्रदेश में तेजी से बदलेगा मौसम, बार‍िश का अलर्ट जारी,देखें

UP Weather Alert प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के कई शहरों में तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को भी अलर्ट रहने को कहा है। 




मार्च के जाते जाते मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि 30 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 30 मार्च को छिटपुट बारिश के बाद 31 मार्च को प्रदेश भर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की सफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह मौसम एक अप्रैल भी जारी रहेगा। इसके बाद मौसम दोबारा सामान्य होने लगेगा। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 35.5 डिग्री और प्रयागराज और वाराणसी में 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त जारी है।


सबसे कम तापमान बरेली में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more