हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2023

बेसिक स्कूलों से 5360 शिक्षक नदारद मिले, जवाब तलब


लखनऊ,। प्राइमरी स्कूलों में मार्च में हुए विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण में प्रदेश के 5360 शिक्षक गायब मिले हैं। कुछ ने ऐप पर हाजिरी लगाई तथा कुछ बगैर छुट्टी के गायब थे। स्कूल में मिले शिक्षकों ने अधिकारियों के सामने गायब शिक्षकों के बारे में गोलमोल जवाब दिये।
1380 शिक्षकों का एक दिन का श्वेतन काटा गया है। बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्रवाई का ब्योरा पोर्टल पर भी अपलोड किया है। स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद के निर्देश पर मार्च माह में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदेश के स्कूलों में निरीक्षण कराया गया। पूरे माह चले निरीक्षण अभियान में प्रदेश भर के स्कूलों में अधिकारियों को मौके पर 5360 शिक्षक नहीं मिले। बीएसए ने 1380 शिक्षकों की कार्रवाई का ब्योरा प्रेरणा निरीक्षण ऐप पर अपलोड किया है। जबकि 3980 शिक्षकों की कार्रवाई का ब्योरा अपलोड नहीं किया । स्कूल महानिदेशक ने नाराजगी जतायी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more