हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट को आयोग से मंजूरी की तैयारी



प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित करने से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चुनाव आयोग से अनुमति लेने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वैसे तो नगर निकाय चुनाव के लिए जारी आदर्श आचार संहिता में बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर कोई निर्देश नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर अनुमति लेने पर विचार हो रहा है। बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा है विभिन्न अनाधिकृत स्रोतों से प्रसारित सूचनाएं केवल अफवाह है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more