हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2023

बेसिक स्कूलों में निशुल्क वितरण को आने लगी किताबें



प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक व दो में निशुल्क वितरण के लिए किताबें आने लगी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार जल्द वितरण का कार्य संपन्न होगा। कक्षा एक में 78388 और दो में 69363 छात्र पंजीकृत हैं।

कक्षा तीन से आठ तक की किताबें पिछले महीने ही आ गई थी और एक अप्रैल को नया सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को बांट दी गई थी। पहले एक व दो की एनसीईआरटी किताबें चलाने का निर्णय लिया गया था लेकिन अंतिम समय में राज्य सरकार की अधिकृत किताबें वितरित करने के कैबिनेट फैसले के कारण थोड़ी देर हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more