हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2023

बर्खास्त होगा फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला शिक्षक


महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में तैनात मऊ जिला निवासी बेसिक शिक्षक राजाराम गोंड़ का जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए आशीष सिंह ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी निचलौल से संबंधित शिक्षक की सेवा पुस्तिका और अबतक प्राप्त वेतन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।


प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में तैनात बेसिक शिक्षक राजाराम गोंड़ मऊ जिले के घोसी तहसील के ग्राम दादनपुर अल्लूपुर के निवासी हैं। पिछले दिनों इनके ही विद्यालय पर तैनात शिक्षक विनय कुमार सिंह और राजाराम के गांव के रहने वाले प्रेमनाथ सिंह ने जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन मऊ से शिकायत की थी। आरोप था कि पिछड़ी जाति से आने वाले राजाराम ने कूटरचित तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र बनवा कर नौकरी हासिल की है। जांच के बाद मऊ जिला प्रशासन ने राजाराम का अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने की जानकारी मिली है। संबंधित शिक्षक ने कूटरचित दस्तावेज लगाकर नौकरी प्राप्त की है। निचलौल के बीईओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र ही शिक्षक को बर्खास्त करते हुए वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more