हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 April 2023

छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगा जान दी



छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगा जान दी
लखनऊ, बीकेटी में शनिवार शाम नौवीं की छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पिता का आरोप है कि गांव का एक युवक काफी दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। जिसके कारण बेटी काफी परेशान थी।

एडिशन इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि दिनकरपुर निवासी 14 वर्षीय किशोरी के खुदकुशी करने की सूचना शाम पांच बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि दुपट्टे से फंदा बना कर किशोरी ने फांसी लगाई थी। पिता का आरोप है कि गांव में रहने वाला युवक काफी दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। कई बार चेताने के बाद भी युवक हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके कारण बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया था। शनिवार को परिवार वाले खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि इस बात की जानकारी मिलने पर युवक आ धमका। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बना कर फांसी लगा ली।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more