UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 April 2023

इस राज्य में भीषण गर्मी से कल से हफ्तेभर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान


पश्चिम बंगाल–
School Closed: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक चल रहा है। गर्मी के कहर को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। बंगाल के स्कूल-कॉलेजों में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह सोमवार से शनिवार तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि बंगाल में पिछले कई दिनों से हीटवेव पड़ रही है। कई जिलों में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया था। राजधानी कोलकाता में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा, जबकि सोमवार को यह बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल तक 41 डिग्री तापमान बना रहा सकता है। आने वाले पांच दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है।
पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों की बात करें तो हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पुरबा मेदिनीपुर और पुरबा बर्धमान में भी काफी गर्मी पड़ रही है। इसके अलावा, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और हुगली तक मैक्सिमम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more