UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 April 2023

निलंबित प्रधानाध्यापक ने अज्ञात कारणों से फांसी पर झूल कर जीवन लीला की समाप्त


फर्रुखाबाद:-अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव वलीपट्टी रानीगांव निवासी अनंतराम पुत्र गौरीशंकर ने अज्ञात कारणों से फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जो विकासखंड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय परमापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था। उनकी पत्नी रोली से न्यायालय में 2 वर्षो से मुकदमा चल रहा था। मृतक की दो पुत्रियाँ है। शाक्षी 5 वर्ष तथा श्रेया 7 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी 2 वर्ष पहले मायके गई थी। मायके में ही उसके लड़के का निधन हो गया था। जिसके कारण उसके और उसकी पत्नी रोली के बीच विवाद हो गया था तथा मुकदमा चलने लगा। जिसके कारण वह शराब पीने का आदी बन गया।शिक्षा विभाग द्वारा 1 वर्ष में दो बार निलंबित किया जा चुका था। कुछ दिन पूर्व स्कूल में बच्चों के साथ अभद्रता के कारण थाना अमृतपुर पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर आते ही मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते मिली जानकारी के अनुसार उसने 14 अप्रैल को रात करीब 1 बजे अपने कमरे के अंदर अज्ञात कारणों से पंखे के कुंडे से साड़ी लपेट कर फांसी लगा ली।
परिजनों द्वारा सूचना थाना पुलिस को दी गई ।सूचना पाते ही कार्यवाहक थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक कमलेश राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ले लिया।चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर पत्नी को भेजी गई सूत्रों से पता चला की पत्नी से तलाक संबंधी वाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण ससुराल पक्ष से कोई भी सदस्य मौके पर नहीं आया। मां ईश्वरवती, बहन रीना व किरण का रो रो कर बुरा हाल है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more