UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 April 2023

पुरानी पेंशन और भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करेगा फुपुक्टा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) पुरानी पेंशन बहाली, निदेशालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करेगा। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों में महाविद्यालय के परीक्षा और मूल्यांकन आदि के लंबित भुगतान करने का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाएगा।

यह निर्णय शनिवार को महासंघ की लखनऊ में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि नई प्रबंध कार्यकारिणी को डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसाइटी, फर्म्स एंड चिट्स, लखनऊ मंडल ने अनुमोदित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही जुझारू संघर्ष संभव है। इसलिए हर जिले में सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही संगठन की ओर से शिक्षको की मांगों से संबंधित मांगपत्र शासन और निदेशालय को भेजा जाएगा। कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और दो महीने बाद नए सत्र में निदेशालय पर पूरे प्रदेश के शिक्षकों का धरना होगा। बैठक में डॉ. प्रदीप शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. एसपी शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. टीएस चौहान महामंत्री, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. जितेन्द्र पाल, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. आलोक यादव आदि उपस्थित थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more