UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 April 2023

शिक्षकों की तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया विद्या समीक्षा केन्द्र का हेल्पलाइन नंबर


शिक्षकों की तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया विद्या समीक्षा केन्द्र का हेल्पलाइन नंबर 0522–3538777

उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की समस्या को देखते हुए विद्या समीक्षा केन्द्र का एक नंबर जारी किया है ताकि समय से शिक्षकों की समस्या का समाधान हो सके। यह जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है।




मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्या समीक्षा केन्द्र का यह नम्बर जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके शिक्षक अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।



शिकायत दर्ज करवाने के बाद उन्हें एक टिकट नम्बर भी दिया जाएगा, जिससे भविष्य में अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते हैं। इस का मतलब आपके द्वारा की गई शिकायत का जब तक निस्तारण न हो तब तक आप उसका स्टेटस चेक कर सकते है।


... 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more