UpdateMarts
Follow Channel

09 April 2023

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी पहुंचे



प्रयागराज। एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इन परिषदीय छात्रों को संस्थान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप अपने सपनों को साकार रूप देने तथा जीवन लक्ष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया था। समारोह में विकासखंड कौंधियारा से उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरी तालुका पुरवा, नौगवा, चाका से उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैल, बड़ी नैनी, मांडा, प्रतापपुर, हंडिया के परिषदीय बच्चे और अरविंद कुमार मिश्र, राजीव रंजन सिंह, मनप्रीत सोढी, पूर्णिमा चौबे, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।