हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 April 2023

बीएड 2023 प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव


उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। ऐसे में बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ाते हुए पुनर्निर्धारित किया गया है।



 इसके अनुसार बिना विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 15 मई की गई है। जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदकों की आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 24 मई निर्धारित है। जबकि प्रवेश परीक्षा की तिथि 15 जून तय है। इसी के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 जून और काउंसलिंग प्रारंभ होने की तिथि 10 जुलाई 2023 होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई बदलाव नहीं अब किया जायेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गये हैं उन्हें आवेदन करना चाहिए नहीं तो बाद में कोई दावा मान्य नहीं होगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more