UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 April 2023

प्राइमरी स्कूलों में वर्क बुक का अभी इंतजार


प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को वर्क बुक (कार्य पुस्तिकाओं) के इंतजार करना पड़ेगा। अधिकारी शैक्षिक सत्र के पहले दिन से बच्चों को किताबें मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि कक्षा वार बच्चों को पाठ्यक्रम की सभी किताबें नहीं मिली हैं। हर कक्षा में एक व दो किताबें आनी बाकी हैं। वर्क बुक की छपाई नहीं होने से बच्चों को अभी तक नहीं मिल पायी हैं। यह हॉल पूरे प्रदेश का है।


लखनऊ में 1618 प्राइमरी स्कूल हैं। करीब 80 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई। वर्क बुक न होने से बच्चे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ में करीब चार लाख वर्क बुक की जरूरत है। छात्र शिक्षकों से सभी किताबों के साथ ही वर्क बुक की मांग कर रहे हैं। लखनऊ में करीब 12 लाख किताबें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए मिली हैं। इनका वितरण कराया जा रहा है।


शासन का पक्ष

वर्क बुक की छपाई चल रही है। वर्क बुक मिलते ही जल्द इसका वितरण कराया जाएगा। शैक्षिक सत्र के पहले दिन से बच्चों को किताबें मुहैया करायी जा रही हैं। नई किताबों से बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अरुण कुमार, बीएसए, लखनऊ

यूपी बोर्ड किताबें डाउनलोड करें

यूपी बोर्ड ने स्कूलों में नियमित पठन-पाठन के लिए कक्षा नौ से 12 तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम विभाजन अपनी वेबसाइट upmsp. edu. in पे अपलोड कर दिया। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि एनसीईआरटी से प्रकाशित पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। सहूलियत के लिए वेबसाइट पर हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more