UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 April 2023

निरीक्षण में मिली खामियां, पूरे स्टाफ का वेतन अवरुद्ध

फतेहपुर, नया शिक्षासत्र शुरू होते ही निरीक्षण का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की स्थिति जानने के लिए बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने देवमई ब्लाक के एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां कई शिक्षक, शिक्षामित्र बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए तो वहीं कई विद्यालयों में भारी अनियमितताएं मिली। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन और कमियां पाई गई विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन अवरुद्ध करने की है। जिससे शिक्षकों में हड़कम्प मचा रहा।


सर्व प्रथम बीएसए देवमई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय करचलपुर पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापिका स्नेहलता एवं शिक्षामित्र पूनम सिंह अनुपस्थित रहे। जिनका एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया। यूपीएस करचलपुर में सहायक शिक्षक अब्दुल रसीद, कम्पोजिट विद्यालय टिकरा में शिक्षामित्र यशपाल अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने की कार्यवाही की। वहीं कम्पोजिट विद्यालय देवमई में मिली कमियों पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया। कम्पोजिट विद्यालय धमौली में कमियां मिलने पर पूरे स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में मिली कमियों पर गुस्साए अधिकारी ने प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार का अप्रैल माह का एवं सहायक शिक्षिका राधिका देवी का बिना सूचना गायब रहने पर दो दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया। ऐसे ही प्राथमिक विद्यालय मोहीउद्दीनपुर में पाई गई कमियों पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका ज्योति निगम का अप्रैल माह का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई। बीएसए ने बताया कि किसी भी दशा में शिक्षण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लगातार निरीक्षण का सिलसिला चलता रहेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more