हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 May 2023

11 बार हिदायत देने के बाद भी अपलोड नहीं की वरिष्ठता सूची



प्रयागराज । परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 11 बार हिदायत देने के बाद भी सिर्फ 71 जिलों ने अपने यहां के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची S अपलोड की है।




समयावधि बीतने के बाद भी कानपुर देहात समेत चार जिलों ने वरिष्ठता सूची अपलोड नहीं की है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने 12 मई को सभी बीएसए को 16 मई तक वरिष्ठता सूची एनआईसी की ओर से तैयार पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। जिन जिलों ने वरिष्ठता सूची अपलोड की थी, उनमें भी कई प्रकार की खामियां थीं। भदोही समेत कई जिलों ने जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार करके अपलोड कर दी। इसके अलावा टीईटी पास को लेकर कुछ जिलों में मामला अटका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more