हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 May 2023

आठ आईपीएस इधर से उधर,चार को प्रभार


प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आठ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला करते हुए चार अन्य वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को अतिरक्त प्रभार सौंप दिया। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था, अपराध एवं ईओडब्ल्यू प्रशां कुमार को स्पेशल डीजी एसआईटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय को एडीजी एसआईटी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

डीजी एसआईटी रेणुका मिश्रा को डीजी प्रशिक्षण, डीजी-एडीजी प्रशिक्षण डॉ. संजय एम. तरडे को महानिदेशक टेलीकॉम, प्रतीक्षारत एडीजी दीपेश जुनेजा को एडीजी अभियोजन, एडीजी टेलीकॉम सुनील कुमार गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण, एडीजी 1090 नीरा रावत को एडीजी प्रशासन, एडीजी डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस एकेडमी मुरादाबाद जय नारायण सिंह को एडीजी रेलवे के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। इसके साथ ही एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी यातायात के साथ-साथ एडीजी 1090 का अतिरिक्त प्रभार तथा एडीजी पीटीसी मुरादाबाद अमित चंद्रा को एडीजी डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस एकेडमी मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह


स्पेशल डीजी प्रशिक्षण तनुजा श्रीवास्तव को डीजी रूल्स एवं मैनुअल के साथ-साथ डीजी विशेष जांच का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा। यह अतिरिक्त प्रभार उन्हें डीजी विशेष जांच चंद्र प्रकाश के 30 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद मिलेगा। एडीजी-आईजी भवन कल्याण के साथ-साथ एडीजी रेलवे का प्रभार संभाल रहे एसके भगत को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करके एडीजी भवन कल्याण के पद पर कर दिया गया है। प्रतीक्षारत 1989 बैच के डीजी रैंक के आईपीएस आशीष गुप्ता को इस बार भी तैनाती नहीं दी गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more