UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 May 2023

गैरहाजिर करने पर घूंसा मार अफसर का जबड़ा तोड़ा


गैरहाजिर करने पर घूंसा मार अफसर का जबड़ा तोड़ा 😳
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला को कार्यालय के आशुलिपिक ने घूंसा मार जबड़ा तोड़ दिया।


प्रभारी के मुताबिक, दफ्तर देर आने पर गैर हाजिरी दर्ज करने से आरोपी ने गाली गलौज कर मारने की धमकी भी दी। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने तहरीर में बताया कि वह मंगलवार कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे। दिन में करीब 1.05 बजे आशुलिपिक चंद्र विजय सक्सेना कमरे में आए और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने लगे। रोकने पर गुस्से में घर जाने लगा और मुठ्ठी बांध पूरी ताकत से चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more