UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2023

हाईस्कूल फेल बना प्राइमरी का मास्टर: बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह हासिल की नौकरी, बीएसए ने दिए जांच के आदेश


मैनपुरी के बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जी शिक्षकों की शिकायत मिल रही है। अब करहल में तैनात एक शिक्षक की फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने की शिकायत उसके चाचा ने ही की है। शिकायत मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी करहल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।


यहां का है मामला

गांव टिकुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बीएसए को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि हरेंद्र सिंह वर्तमान में करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पडरी पर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है। हरेंद्र सिंह की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल फेल है। आरोप लगाया गया है कि हरेंद्र ने अपना नाम बदल लिया है। उसका सही नाम हृदेश कुमार है। इसकी जन्मतिथि 29 नवंबर 1974 है।

दिए गए सबूत

शिकायत कर्ता ने अपने शिकायती पत्र में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ 10 की टीसी और अंकपत्र भी संलग्र किया है। जिसमें हरेंद्र का नाम हृदेश बताया गया है। बीएसए ने शिकायती पत्र मिलने के बाद शिक्षक हरेंद्र सिंह की जांच शुरू करा दी है

खंड शिक्षाधिकारी कर रहे जांच

बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिकायत प्राप्त होने के बाद खंड शिक्षाधिकारी करहल सुबोध कुमार पाठक को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे एक सप्ताह के अंदर प्रकरण की जांच कर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच खंड शिक्षाधिकारी करहल को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more