UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2023

दस कर्मचारियों का रोका वेतन, छात्रों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मामला


यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। अब तक सूबे से 559 शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें से 284 का निस्तारण हो चुका है। वहीं, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दस कर्मचारियों के खिलाफ बोर्ड सचिव ने कड़ी कार्रवाई की है। वारणसी क्षेत्रीय कार्यालय स्क्रूटनी अनुभाग के पांच कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें दूसरे विभाग में स्थानंतरित कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के स्क्रूटनी विभाग के तीन उपसचिव व दो सहायक उपसचिव का वेतन रोकते हुए दूसरे अनुभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है।


बोर्ड सचिव दिब्यकांत की ओर से जारी सूचना के अनुसार वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में 158 शिकायत में से 66 का निस्तारण हुआ है। प्रयागराज में 145 में से सिर्फ 33 का निस्तारण शनिवार तक हो सका है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more