UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2023

एक मोबाइल से 10 शिकायतें ही हो सकेंगी



लखनऊ,। योगी सरकार ने जन शिकायतों की सुनवाई और उनके निवारण के लिए जनसुनवाई समाधान (आईजीआरएस) पोर्टल को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। अब एक मोबाइल नंबर से एक माह में 10 शिकायत ही की जा सकेंगी। पोर्टल में परिवर्तन इस वजह से किया गया क्योंकि पहले लोग एक मोबाइल नंबर से 50 शिकायत कर सकते थे।


डीएम, कमिश्नर कार्यालय में निर्धारित होंगे मासिक लक्ष्य : अब प्रदेश के अधिकारियों की परफार्मेस के लिए मासिक रैंकिंग के नियम बदल दिए गए हैं। मासिक मूल्यांकन प्रपत्र के मानक संख्या-01 में विगत 6 माह के मासिक औसत के सापेक्ष मासिक शिकायत प्राप्ति के प्रतिशत के आधार पर अंक दिए जाने की व्यवस्था को पूर्णतः हटा दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more