UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2023

दो मदरसों और चार विद्यालयों पर गिरी गाज, मान्यता रद्द करने के लिए BSA को भेजा पत्र, क्या है मामला


आजमगढ़ में अजमतगढ़ ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के द्वारा यूडायस में छात्र प्रोफाइल का विवरण न भरने वाले विद्यालयों का स्थलीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने फर्जी मिलने पर दो मदरसों और चार विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के लिए बीएसए को पत्र भेजा

बताते चलें कि काफी दिनों से बिना मान्यता के संचालित हो रहे ऐसे विद्यालय पर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार हिदायत दी जा रही थी, इसके बावजूद फर्जी तरीके से विद्यालय संचालित करते हुए अभिभावकों से अधिक फीस वसूली और भ्रामक प्रचार करके विद्यालय में जहां छात्रों की संख्या बढ़ाकर अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने जब इनका निरीक्षण किया तो यह मौके पर संचालित होते नहीं मिले। जो विद्यालय संचालित होते मिले उनका मानक भी पूरा नहीं था। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। उनके द्वारा छह विद्यालयों पर की गई इस कार्रवाई से सगड़ी तहसील क्षेत्र में संचालित हो रहे फर्जी विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके द्वारा इस दो मदरसों सहित छह विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more