UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2023

स्कूलों में ‘नए सत्र में नया सवेरा’



प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ भविष्य में अपडेट रखने के लिए एक नई पहल की है। बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कॉलेजों में प्रातकालीन सभा में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार से शुरू कर दिया गया है। पहले दिन बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जीआईसी में सुबह पहुंचकर बच्चों से सीधे संवाद किया। बोर्ड ने ‘नए सत्र में नया सवेरा’ के तहत कार्यक्रम तैयार किया है। पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more