UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 June 2023

पुरानी पेंशन को लेकर भरी हुंकार, हड़ताल की चेतावनी



हड़ताल की चेतावनी

किशोर तिवारी ने कहा कि पूर्व में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 56 सांसदों ने ओपीएस बहाली के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इस संबंध में यदि समय रहते केंद्र सरकार निर्णय नहीं लेती है तो सरकारी कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

चर्चा से इंकार कर दिया

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हर माह ओपीएस बहाली के समर्थन में जनसंपर्क, मशाल जुलूस, पेंशन रथ यात्रा आदि हुए। चार सदस्यीय कमेटी की घोषणा वित्त मंत्री ने की थी। इसकी बैठक में जेसीएम स्टाफ साइड की ओर से किसी शर्त पर चर्चा से इनकार कर दिया।

लखनऊ, संवाददाता। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के समर्थन में प्रदेश भर से हजारों केंद्रीय व राज्य कर्मचारी चारबाग रेलवे स्टेडियम में जुटे। भीषण गर्मी में पूरे जोश से न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का पुरजोर विरोध जताते रहे। हजारों कर्मचारियों के एक साथ पहुंचने पर चारबाग जाम से जूझता रहा। लोगों के वाहन घंटों रेंगते रहे।


रैली में मुख्य वक्ता संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक का. शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओपीएस की मांग को सरकार को एक राजनैतिक मुद्दे के रूप में देखना चाहिए। ओपीएस न मिलने पर कर्मचारी चुनाव परिणाम को बदलने की ताकत रखते हैं। कर्मचारी उसी का साथ देगा, जो ओपीएस व उनकी मांगों को पूरा करेगा। रैली को पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा समेत अन्य ने संबोधित किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more