UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 June 2023

नोडल अधिकारी कराएंगे अभिभावक अध्यापक बैठक, निपुण होंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी


प्रयागराज । कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी हर जतन कर रहे हैं। तीन जुलाई से कक्षा आठवीं तक के विद्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में छात्र - छात्राओं को निपुण बनाने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर अभिभावक अध्यापक बैठक यानी पीटीएम की योजना बनाने के साथ तिथियों का निर्धारण करेंगे।


अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विकास खंड के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया गया है। ये नोडल अधिकारी आवंटित विकास खंड के सभी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके साथ ही इन बैठकों का सामान्य पर्यवेक्षण भी करेंगे।



नोडल अधिकारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर पीटीएम की योजना बनाकर 30 जून तक सीडीओ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। सीडीओ ब्लॉकवार सभी विद्यालयों में पीटीएम के क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक में मौजूद कर्मियों की टीम गठित करके विद्यालयवार ड्यूटी आवंटित करेंगे। 


विद्यालय के लिए नामित अधिकारी बैठक के दौरान स्वयं उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद अपनी आख्या दो दिन के अंदर
विकास खंड के नोडल अधिकारियों को उपलब्ध करानी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more