UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 June 2023

अनुदानित मदरसों के बच्चों को चार साल बाद यूनिफार्म


अनुदानित मदरसों के बच्चों को चार साल बाद यूनिफार्म
लखनऊ, प्रदेश के 560 अनुदानित मदरसों के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को जुलाई में निशुल्क यूनिफार्म दिये जाने की तैयारी है। मदरसों के इन बच्चों को चार साल बाद यूनिफार्म मिलेगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डा. इफ्तेखार अहमद जावेद ने दी।

उन्होंने बताया कि जो यूनिफार्म बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क दी जा रही है। वही यूनिफार्म मदरसों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अनुदानित मदरसों के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को बेसिक शिक्षा परिषद की पाठ्य पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर में प्रदेश के सभी जिलों में मदरसों का 12 बिन्दुओं पर सर्वे करवाया गया था, जिसमें 7500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले थे। 15 नवम्बर तक
जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के मदरसा सर्वे की रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, मगर उसके बाद से अब तक इस रिपोर्ट पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन ने इस बारे में पूछने पर बताया कि शासन स्तर पर रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more