UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 June 2023

शिक्षकों / कर्मचारियों के अवरुद्ध वेतन के एरियर के रूप में भुगतान हेतु प्रक्रिया


*__अवरुद्ध वेतन के एरियर के रूप में भुगतान हेतु प्रक्रिया__*
👇👇
_*स्टेप 1*- मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करें।_

_*स्टेप 2*- पोर्टल खुल जाने पर जनरल के ऑप्शन पर क्लिक करें।_

_*स्टेप 3*- जनरल में सबसे अंतिम ऑप्शन ऑनलाइन रिक्वेस्ट पर क्लिक करें।_

_*स्टेप 4*- ऑनलाइन रिक्वेस्ट पर क्लिक करने पर एरियर का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।_

_*स्टेप 5*- एरियर पर क्लिक करने के बाद अप्लाई एरियर पर क्लिक करें।_

_*स्टेप 6*- किस आदेश से वेतन अवमुक्त हुआ है वो आदेश संख्या भरें, किस तिथि से है वो भरें, अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी का मानव संपदा कोड भरें, ध्यान रखें आप रिपोर्टिंग ऑफिसर खंड शिक्षा अधिकारी को ही बनाएंगे खंड शिक्षा अधिकारी आगे फॉरवर्ड करेंगे ,चूज फ़ाइल में जाकर आदेश की कॉपी को अटैच करें।_

_*स्टेप 7*- घोषणा पर क्लिक कर के सबमिट पर क्लिक करें।_

*नोट*

_अवरुद्ध वेतन हेतु आवेदन करते समय निम्न प्रमुख चार प्रपत्र अनिवार्य रूप से लगाने का कष्ट करें_

_1-वित्त एवं लेखा अधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र_

_2-अवरुद्ध वेतन संबंधित आदेश_

_3-अवरुद्ध वेतन के बहाली संबंधित आदेश_
_4-संबंधित मास की उपस्थिति , (लॉक किए गए अटेंडेंस के स्क्रीनशॉट की प्रति)_

_( उक्त समस्त का पीडीएफ बनाते समय ध्यान रखें जिससे पढ़ने में आसानी से आ सके)_

_अब आपका एरियर अप्लाई हो चुका है,_

 *_अब बीईओ द्वारा फारवर्ड होने के बाद वह लेखा कार्यालय में शो होने लगेगा..._* 

 _लेखा कार्यालय से उस आवेदन के सापेक्ष कार्यवाही करते हुए अवमुक्त वेतन खाते में भेज दिया जाएगा।_

 _नोट- विभिन्न विकास क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ऑफलाइन हार्ड कॉपी भी जमा होने की बात कही जा रही है अतः उक्त संबंध में अपने विकास क्षेत्र से अवश्य संपर्क कर ले_


 *_अरुण कुमार मिश्र_*

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more