UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

प्रमोशन के सालभर बाद शिक्षकों की होगी तैनाती



प्रयागराज । राजकीय शिक्षकों के प्रमोशन के सालभर बाद उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई है। 21 मई 2022 को हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में 239 पुरुष शिक्षकों को अधीनस्थ राजपत्रित पर पदोन्नति दी गई थी।


उसके बाद इन्हें राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेजों में उप प्रधानाचार्य समेत अन्य पदों पर तैनाती मिलनी चाहिए थी लेकिन इनमें से 84 को ही तैनाती मिल सकी थी।

16 शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए जबकि 138 सालभर से अधिक समय बीतने के बावजूद तैनाती का इंतजार कर रहे थे। इन 138 शिक्षकों (प्रवक्ता कोटे के 72 व एलटी ग्रेड के 66) के पदस्थापन के लिए अपर निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने बुधवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर तीन दिन में सेवा विवरण का मिलान कराने और त्रुटियों के निवारण के निर्देश दिए हैं।



 गौरतलब है कि 30 जून तक तैनाती न होने पर प्रमोशन निरस्त हो जाता।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more