UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

प्रतीक्षा सूची से 5 साल बाद 914 को मिली शिक्षक की नौकरी


राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती शुरू होने के पांच साल बाद बुधवार को प्रतीक्षा सूची में शामिल 914 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया गया। आयोग को यह परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में जारी करना था लेकिन निर्धारित अवधि से पूर्व परिणाम घोषित कर आयोग ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी, जो मामूली अंकों के अंतर से प्रतीक्षा सूची में शामिल होने के बाद पिछले पांच साल से नौकरी की उम्मीद लगाए हुए थे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ ने परिणाम जारी किए जाने की जानकारी दी। मार्च 2018 में 15 विषयों के शिक्षकों के लिए शुरू की गई इस भर्ती के आठ विषयों सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर, विज्ञान, कला, वाणिज्य व कृषि विज्ञान की प्रतीक्षा सूची से चयन किया गया है।


सात विषयों में प्रतीक्षा सूची से चयन की कार्यवाही पहले ही की जा चुकी है। आयोग ने 15 विषयों में सहायक अध्यापक के रिक्त 10768 पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च 2018 को विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 763317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।



मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों का राजकीय विद्यालयों में ही प्रवक्ता व अन्य पदों पर चयन होने के कारण उन्होंने एलटी ग्रेड में कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। पद खाली रहने के कारण अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची से चयन की मांग कर रहे थे और आयोग के बाहर कई बार प्रदर्शन भी किया था।

विषयों में शिक्षक भर्ती 2018 में शुरू हुई थी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more