UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

फर्जी दस्तावेज लगाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई


लखनऊ : अंतरजनपदीय तबादलों में अधिक वेटेज के लिए जिन शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेज लगाए हैं, उनके आवेदन निरस्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फर्जी प्रमाण पत्रों के बारे में आ रहीं लगातार शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने ये निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कुछ जिलों में खाली पदों के संबंध में अफवाहों पर भी परिषद के सचिव ने कहा है कि कहीं भी पद से अधिक तबादले नहीं किए गए।

जितने पद, उतने ही तबादले : परिषदीय तबादलों के बाद शिक्षकों की ओर से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि
जहां कुछ जिलों में पद ही नहीं थे, वहां भी ट्रांसफर कर दिए गए। इस बारे में परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह निराधार है।


 उन्होंने कई जिलों में पदों का ब्योरा देने के साथ ही कहा है कि किसी को भी आशंका है, वह पोर्टल पर इसकी तस्दीक कर सकता है। खाली पदों की लिस्ट के साथ ही तबादला सूची पोर्टल पर उपलब्ध है।


म्यूचुअल ट्रांसफर जल्द : बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि अब म्यूचुअल तबादले किए जाएंगे। इस बाबत एनआईसी को पत्र लिखा गया है। अंतरजनपदीय म्युचुअल ट्रांसफर के लिए दो जुलाई को पोर्टल खोल दिया जाएगा।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more