UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले के आवेदन जल्द



प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किसी भी समय शुरू हो सकते हैं।



बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि स्थानांतरण के लिए दो जून के शासनादेश के अनुपालन में एनआईसी लखनऊ से पोर्टल लाइव किए जाने का अनुरोध किया है।



एनआईसी के पोर्टल www. interdistricttransfer. upsdc. gov. in के लाइव होने पर आवेदन शुरू होंगे। दो जून को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से जारी शासनादेश में अंतर जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया समानान्तर रूप से चलाने की बात लिखी थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more