UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले



लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए और प्रोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक जिलों के डीआईओएस भी बदले गए।

प्रोन्नत हुए कृष्ण कुमार गुप्ता को अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक शिक्षा शिविर कार्यालय, सुरेंद्र कुमार तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक निदेशालय व अजय कृष्ण द्विवेदी को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) बनाया गया। वहीं संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा राम शरण सिंह को इसी पद पर वाराणसी, प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक साराणसी प्रदीप कुमार को इसी पद पर लखनऊ, मंडलीय
उप शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार को उप शिक्षा निदेशक आगरा व संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।


 इसी तरह मंडलीय उप शिक्षा निदेशक कानपुर प्रेम प्रकाश मौर्य को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी व उप शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रयागराज राकेश कुमार को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली बनाया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडलीय उप शिक्षा निदेशक और प्रोन्नत हुए एक दर्जन से अधिकारियों को डीआईओएस पद पर तैनाती दी गई। इस क्रम में रीता सिंह को अमेठी और रविशंकर हरिजन को सुल्तानपुर का डीआईओएस बनाया गया है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more