UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

महेंद्र बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, लखनऊ के जेडी और डीडीआर बदले



अपर शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाए गए हैं। अभी तक वह माध्यमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने उनकी नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा प्रदीप सिंह लखनऊ मंडल के नए संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) बनाए गए हैं।


लखनऊ के अब तक जेडी रहे सुरेंद्र तिवारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक होंगे। गोरखपुर की उप मंडलीय शिक्षा निदेशक (डीडीआर) रेखा दिवाकार लखनऊ की डीडीआर बनाई गई हैं। वहीं लखनऊ के डीडीआर रहे ओपी मिश्र को डीडीआर बस्ती के पद पर भेजा गया है।



इनके समेत 50 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more