UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

बीईओ की डायरी कार्यालय से गायब



हरदोई । बीईओ पर्सनल डायरी कार्यालय से गायब हो गई। बीईओ ने दो कर्मचारियों पर करने का संदेह व्यक्त किया है। डायरी में कई विभागीय पासवर्ड है, जिनका दुरुपयोग होने की आशंका व्यक्त की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी बेहंदर अशोक कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 जून को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सबमर्सिबल खराब हो गया था। इस पर वे अनुचर के साथ मिस्त्री बुलाने चला गया। वह पर्सनल डायरी कार्यालय में ही छोड़ गया था। वापस आने पर उनकी डायरी गायब थी।

उन्होंने बताया कि डायरी में विभागीय एप मानव संपदा, आइजीआरएस, प्रेरणा पोर्टल, मान्यता पोर्टल आदि के पासवर्ड लिखे थे। इसके अलावा उसमें ब्लॉक के शिक्षकों के संबंध में आख्या आदि का भी विवरण था। उन्होंने बताया कि उस समय कार्यालय में दो विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।


उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हीं दो में से एक ने डायरी गायब की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कार्यालय से एक लैपटॉप भी गायब हो चुका है। उन्होंने डायरी में दर्ज पासवर्ड के दुरुपयोग की आशंका जताई है। बीईओ ने बताया कि बीएसए को जानकारी दे दी गई है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि विभागीय जांच कराई जाएगी। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more