UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती व आयोग पर निर्णय नहीं, रोष


प्रयागराज। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती एवं नए शिक्षा आयोग के गठन पर निर्णय न होने पर युवाओं ने नाराजगी जताई है।


युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने छात्रों से संवाद के दौरान कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आरटीई मानकों के अनुसार शिक्षकों के तकरीबन 1.5 लाख पद खाली हैं। सोनभद्र, बलरामपुर, बहराइच जैसे जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त हैं। वहीं नये शिक्षा आयोग के गठन न होने से चयन प्रक्रिया ठप है।



जिन भर्तियों के प्रस्ताव हैं उन्हें आउटसोर्सिंग अथवा संविदा से किया जा रहा है। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि रोजगार अधिकार अभियान के तहत 30 जून की शाम ऐनीबेसेंट स्कूल में छात्रों की बैठक बुलाई गई है जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more