UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 June 2023

स्थानांतरण के पश्चात आवंटन हेतु विद्यालय


*स्थानांतरण के पश्चात आवंटन हेतु विद्यालय*

स्थानांतरण के पश्चात अभी से विद्यालय की सूची के लिए परेशान ना हो क्योंकि अभी उम्मीद है कि बहुत सारे विद्यालय और बंद और एकल हो जाएंगे
इतना जल्दी विद्यालय आवंटन होना नहीं है
यह भी हो सकता है कि अप्रैल या सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों की सूची के अलावा स्थानांतरण पश्चात अपडेटेड सूची मांग ले या फिर बंद हो रहे, एकल की अतिरिक्त रूप से सूची मांग ले ।
इसके अलावा जो सूची होगी भी वह पूरी की पूरी सूची जिले से सचिव कार्यालय में भेज दिया जाता है 
और सचिव के यहां से रैंडमली विद्यालय खोले जाते हैं
 जितने शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया जाना होगा उससे 5 सीट ज्यादा खोला जाएगा और जो खुले रहेंगे उन्हीं में से ही आपको विकल्प चुनना रहेगा
 इसलिए अभी से बहुत ज्यादा परेशान ना हो 
जिस दिन काउंसलिंग होगी उस दिन सुबह विद्यालयों की लिस्ट लग जाएगी उसी दिन फाइनल विद्यालयों की सूची आपको पता लगेगी
 उसी में से आपको सिलेक्ट करना रहेगा 
लिस्ट में देखकर जो भी आपके निकटतम विद्यालय हो ,जहां आवागमन की सुविधा हो और सबसे बड़ी बात कि जहां विद्यालय का माहौल शांत हो वह विद्यालय चुन सकते हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more