हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 August 2023

12 दिन के अंतर से तबादले से वंचित हुए हजारों शिक्षक



12 दिन के अंतर से तबादले से वंचित हुए हजारों शिक्षक
प्रयागराज,। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित हजारों शिक्षक मात्र 12 दिनों के अंतर से अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले से वंचित हो जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शिक्षकों के तबादले के लिए न्यूनतम पांच साल की सेवा अनिवार्य की है। जबकि शिक्षिकाओं को दो साल की सेवा पर ट्रांसफर का लाभ दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई तक लिए गए थे और बीएसए के स्तर से सत्यापन के बाद आवेदन 25 अगस्त तक लॉक किए जाएंगे।


68500 में चयनित शिक्षकों को सात सितंबर 2018 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। आवेदन लॉक करने की अवधि 12 दिन बढ़ाकर सात सितंबर कर दी जाए तो पुरुष शिक्षक भी तबादले के लिए पात्र हो जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक पिछले एक महीने से कई अधिकारियों से मिल चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more