हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 August 2023

शिक्षण संस्थाओं, सरकारी भवनों शिक्षण-संस्थाओं, में सवा दस बजे होगा झंडारोहण


प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। शिक्षण संस्थानों, सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों पर सुबह सवा दस बजे झंडारोहण किया जाएगा। सुबह सवा नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण हादीलाल में किया जाएगा। पुलिस लाइन में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जिले भर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। डीएम कैंप कार्यालय, डीआईओएस, बीएसए, मेडिकल कॉलेज, विकास भवन, सदर ब्लॉक भवन के साथ ही निजी भवनों को तिरंगे के साथ ही आकर्षक झालरों से सजाया गया है। शहर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। है। यहां सवा दस बजे झंडारोहण होने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।


दुकानों पर तिरंगे की खूब हुई बिक्री मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शहर और गांव के लोगों ने तिरंगे की खूब खरीदारी की। सोमवार की शाम आंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, राजापालटंकी चौराहा, भंगवाचुंगी चौराहा, चौक में दुकानें तिरंगे से सजी रहीं। तिरंगा पट्टिका, फीता, टोपी की खूब बिक्री हुई। दुकानों पर बाल पट्टा, शाफा, टी-शर्ट, टोपी, दुपट्टा, चूड़ी आदि भी लोगों ने खूब पसंद किया गया. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more