हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 August 2023

मध्यांन्ह भोजन (मिड डे मील) के मेन्यू में बदलाव का शासनादेश जारी


मध्यांन्ह भोजन (मिड डे मील) के साप्ताहिक मेन्यू में बदलाव संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को और अधिक पोषक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सप्ताह के पहले दिन सोमवार के मेन्यू में ताजे एवं मौसमी फल को सम्मिलित किया गया है जबकि सब्जी एवं दाल को प्रतिदिन के मेन्यू में रखा गया है।

श्री अन्न (मोटा अनाज) को सप्ताह में किसी एक दिन के मेन्यू में रखा गया है। सोमवार 14 अगस्त को जारी शासनादेश के अनुसार मध्यान्ह भोजन के नए मैन्यू में सोमवार को रोटी, सीयाबीन की बड़ीयुक्त मौसमी सब्जी तथा ताजा मौसमी फल रहेगा जबकि मंगलवार को चावल एवं सब्जी युक्त दाल होगी। बुधवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी तथा दूध होगा जबकि गुरुवार को रोटी एवं सब्जीयुक्त दाल को रखा गया है।



इसी प्रकार से शुक्रवार के मैन्यू में मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ीयुक्त तहरी अथवा मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी युक्त बाजरा की खिचड़ी रहेगी जबकि शनिवार को चावल-सब्जी युक्त दाल बच्चों के समक्ष परोसने का प्रावधान किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more