हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 August 2023

पति-पत्नी के स्थानांतरण के नियमों की विसंगतियां दूर करें : सभापति


लखनऊ। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में पति-पत्नी के स्थानांतरण के नियमों में सरकार विसंगतियां दूर करें। पति- पत्नी में से किसी एक के शिक्षा विभाग और दूसरे के किसी अन्य विभाग में कार्यरत होने पर किसी जिले में उन्हें दांपत्य नीति का लाभ दिया गया तो कहीं नहीं दिया गया। भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने यह मामला सदन में उठाया था। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इसमें बिजली बोर्ड के कर्मियों को भी शामिल किया जाए। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more